भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, नए सत्र को लेकर हुआ निर्णय

Bhojpur: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी की अतिआवश्यक बैठक आज दिनांक 13-11-2022 को संघ के कार्यालय में भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सत्र 2022-23 के लिए क्लब स्थानांतरण की तिथि 18 नवंबर, 2022 को संध्या 2:00 से 5:00 तक मोंटेसरी स्कूल के सामने अवस्थित ड्रग टुडे पर निर्धारित की गई है।

क्लबों तथा खिलाड़ियों के पंजीकरण की तिथि 18 नवंबर 2022 से शुरू होगी जिसकी जमा करने की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2022 शाम के 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। भोजपुर जिला क्रिकेट लीग की शुरुआत 27 नवंबर 2022 (रविवार) से की जाएगी।

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा निष्कासित खिलाड़ियों के आए हुए आवेदन पर भी विचार विमर्श किया गया।
इस सत्र 22-23 में 16 वर्ष और 19 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए एक टूर्नामेंट का भी आयोजन कराने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

सत्र 2021-22 में हुए एक फाइनल मैच के दौरान घटित घटना क्रम जोकि एक्सट्रीम एलेवेन के कप्तान विपुल कुमार और भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के द्वारा नियुक्त अंपायर अमित के बीच हुई घटनाक्रम में अंपायर के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत पर भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि मिस्टर विपुल कुमार को शो कॉज नोटिस दिया जाएगा।

पिछली बार की तरह इस बार भी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ सत्र 2022- 23 जिला क्रिकेट लीग को सुचारू रूप से संपादन के लिए स्पॉन्सर की तलाश करेंगी |

भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रण पर मीटिंग में सदस्यों के अलावा पूर्व सचिव श्री राजीव कुमार एवं श्री मनोज कुमार ने भी भाग लिया। इसकी जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago