शिवाहर : आज जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2022-23 का का पहला मैच ब्लॉक क्रिकेट क्लब और न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच नवाब हाई स्कूल के मैदान में खेला गया ।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने शानु रहमान के 50, अभिषेक प्रसाद के 31 और पुष्प शेखर के 29 रनों के बदौलत निर्धारित 30 ओवरों में कुल 162 रनों का स्कोर खड़ा किया । न्यू स्टार की तरफ से आदित्य रंजन ने 5 ओवर की गेंदबाजी में 4 विकेट और ऋषि रावत ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 3 विकेट प्राप्त किया ।
162 रनों का पीछा करती हुई न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 19.5 ओवरों में 93 रनों पर ऑल आउट हो गई। ब्लॉक क्रिकेट क्लब ने अपना पहला मैच 69 रनों से जीत लिया। ब्लॉक क्रिकेट क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करने वाले वरेण्यम पांडेय (5 ओवर, 1 मेडेन, 35 रन, 3 विकेट) को आज के मैन ऑफ द मैच चुना गया। कल इस लीग का अगला मुकाबला खेला जाएगा।
आज मैच के दौरान पिपराही क्रिकेट क्लब के सचिव मो महफूज आलम उपस्थित थे। मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह एवं मो जहांगीर आलम द्वारा की गयी।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…