कराटे

कूच बिहार ट्रॉफी : बिहार ने मणिपुर को पारी व 332 रनों से हराया

पटना। बिहार ने मणिपुर को पारी व 332 रन से हरा कर कूच बिहार ट्रॉफी में अपनी जीत का खाता खोला।अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज ग्राउंड पर संपन्न इस मुकाबले में मणिपुर ने अपनी पहली पारी में 155 रन और दूसरी पारी में 119 रन बनाये। बिहार ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 606 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी थी। बिहार ने इस मैच में पूरे अंक हासिल किये।

खेल के चौथे व अंतिम दिन मणिपुर ने चार विकेट पर 62 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी दूसरी पारी के 53वें ओवर में 119 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरी पारी में मणिपुर की ओर से सोमोकांता ने 45, उलेयई ख्वारियापक्कम ने 10,हुसैन ने 14, कल्याण ने 14 रन बनाये।

बिहार के गेंदबाज अनिकेत ने 24 रन देकर 3, प्रियम चौबे ने 54 रन देकर 3, आदित्य राज ने 17 रन देकर 2, अनूप कुमार ने 11 रन देकर 1 और अनिमेष कुमार ने 4 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

इस मैच में बिहार की ओर से कुमार श्रेय ने 302 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली है। इसके अलावा अनिमेष कुमार (121 रन) और कप्तान आयुष आनंद (नाबाद 102) ने शतक जमाया है। बिहार का अगला मुकाबला 26 नवंबर से विदर्भ के साथ खेला जायेगा। यह मैच पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में होगा।

संक्षिप्त स्कोर

मणिपुर पहली पारी : 155 रन पर ऑल आउट (68.5 ओवर), बिहार पहली पारी : चार विकेट पर 606 रन पर पारी घोषित मणिपुर दूसरी पारी : 119 रन पर ऑल आउट (53 ओवर) सोमोकांता 45 रन, उलेनयई ख्वारियाकप्पम 10 रन, हुसैन 14 रन, कल्याण 14 रन, अतिरिक्त 11 रन, विकेट: अनिकेत 3/24, प्रियम चौबे 3/54, आदित्य राज 2/17, अनूप कुमार 1/11, अनिमेष कुमार 1/4

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

10 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago