सरायकेला जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज,आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन विजयी

सरायकेला :  सरायकेला जिला संघ आयोजित सरायकेला क्रिकेट लीग के “ए” डिवीजन लीग की शुरुआत हुई । । आज का मुकाबला ग्रुप “ए” के आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन और एलिट क्रिकेट क्लब के बीच असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला गया ।

यह मैच 35 ओवरों का था जिसमें की आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करनी चुनी । इसके पश्चात पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट क्रिकेट क्लब की टीम मात्र 16 ओवरों में 141 रनों पर सिमट गई । एलिट क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मनीष यादव ने नाबाद 21 रन , सौरभ कुमार ने 21 रन और अजय कुमार राम ने 14 रनों की पारी खेली । वही आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुज सिंह और कुमार सुडु ने 3-3 विकेट चटकाए , हिमांशु सिंह ने 2 विकेट चटकाए और संजीव चतुर्वेदी एवं देव चौधरी ने 1-1 विकेट चटकाए ।

इसके जवाब में 142 रनों का लक्ष्य पूरा करने उतरी आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने यह लक्ष्य केवल 14.1 ओवर्स में मात्र 2 विकेट के नुकसान पर पूरा कर दिया और यह मैच 8 विकटों से जीत लिया । आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ओम जगदीश काम्थे ने 38 रनों की पारी खेली , कप्तान सौम्यदीप बेज ने 34 रन , श्रेयांश पराशर ने नाबाद 28 रन और आदित्य पंकज रानशुर ने नाबाद 11 रनों की पारी खेली । वही एलिट क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए केवल प्रिंस कुमार ने 1 विकेट हासिल किए ।

आज के “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार आदित्यपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अनुज सिंह को दिया गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 3 विकेट हासिल किए ।लीग स्टेज का अगला मुकाबला ग्रुप “ए” के गम्हरिया क्रिकेट क्लब और कन्द्रा क्रिकेट क्लब के बीच 22 नवंबर , 2022 को असंगी ग्राउंड , सरायकेला खरसावां में खेला जाएगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

6 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago