कूच बिहार ट्रॉफी में हरियाणा ने बिहार को हराया

पटना। मेजबान हरियाणा ने बिहार पर 261 रन से जीत दर्ज की। कूच बिहार ट्रॉफी के अंतर्गत खेले मैच में हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 216 रन बनाये थे जबकि दूसरी पारी में 8 विकेट पर 263 रन बना कर घोषित कर दी थी। बिहार ने अपनी पहली पारी में 71 रन और दूसरी पारी में 147 रन बनाये।

चौधरी वंशी लाल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने चौथे दिन छह विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 147 रन पर सिमट गई। मेजबान टीम के अभिजीत वी ने 52 रन खर्च कर चार विकेट चटकाए। बिहार अगला मुकाबला मणिपुर से अहमदाबाद में खेलेगी।

संक्षिप्त स्कोर :

बिहार—दूसरी पारी में 60.3 ओवर में 147 रन पर आलआउट, कुमार श्रेय 31, विराट पांडेय 20, हर्षित 20, अनूप कुमार 23 और मो इजहार 27, विकेट— अभिजीत वी 4—52, राहुल राठी 2—19, ईशांत भारद्वाज 2—36, सामंत जाखड़ 1—21 , पार्थ वत्स ने 1—4

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago