विजय हजारे ट्रॉफी: हरियाणा ने बिहार को नौ विकेट से हराया

पटना : बेंगलुरु के अल्लर क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में मंगलवार को हरियाणा ने बिहार को 9 विकेट से हराया। बिहार के द्वारा दिए गए 159 रन के लक्ष्य को हरियाणा ने 22.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया।

टॉस जीतकर हरियाणा ने क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम 47.5 ओवर में 158 रन पर आलआउट हो गई। बिहार की ओर से सर्वाधिक स्कोर सचिन कुमार सिंह ने 33 व प्रताप ने 31 रन बनाए। हरियाणा के लिए निशांत सिंधू व जेजे यादव ने 3—3 विकेट चटकाए।

जवाब में हरियाणा ने कप्तान एचजे राणा के नाबाद 101 रन व युवराज सिंह के नाबाद 32 रन की बदौलत लक्ष्य को 22.2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया। बिहार के हर्ष विक्रम सिंह को एक विकेट ओपनर बल्लेबाज सीके बिश्नोई 23 के रुप में मिला।

संक्षिप्त स्कोर:

बिहार— 47.5 ओवर में 158 रन पर आलआउट, महरुर 18, विपिन सौरभ 27, सचिन कुमार सिंह 33, आशुतोष अमन 14, प्रताप 31, अतिरिक्त 21, विकेट— निशांत सिंधू 3—34, जेजे यादव 3—26, मोहित शर्मा 1—19, अंशुल कम्बोज 1—24
हरियाणा— 22.2 ओवर में 1 विकेट पर 159 रन, सीके बिश्नोई 23, युवराज सिंह नाबाद 32, एचजे राणा 101, विकेट— हर्ष विक्रम सिंह 1—23

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago