Patna : आमोद के शानदार प्रदर्शन दस ओवर दो मेडेन 24 रन और पांच विकेट के आगे नत मस्तक हुआ मणिपुर, 87 रन बनाकर आउट हो गयी पूरी टीम. बिहार और मणिपुर के बीच हो रहे कूच बिहार U-19 के दुसरे मैच के पहली पारी में मणिपुर 87 रन बनाकर आल आउट हो गयी, जवाब में पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक बिहार की टीम do विकेट पर 97 रन बनाकर खेल रही है. पहली पारी में बिहार के 10 रन की बढ़त हांसिल कर चुकी है.
इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और मणिपुर को बल्लेबाजी करने को आमंत्रित किया. मणिपुर की ओर से मो सरोज खान 13 , जोतिन 30, बिदास 23, लैश्रम 6, युम्क्हम 4, उलेंयाई, डेनिश और निंग्थौजम नई एक एक तथा दीपक सिंह, ऋषि सिंह और सानंदा (नॉट आउट) ने शून्य रन का योगदान दिया. बिहार की ओर से आमोद ने पांच , अनुज , सूरज राठौर , आकाश राज, सूरज कश्यप और परमजीत सिंह ने एक एक विकेट लिया.
जवाब में उतरी बिहार बिहार पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिहार की टीम दो विकेट पर 97 रन बना चुकी है. बिहार की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पियूष 35 और आशीष 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक कनिष्क 32 और आकाश राज 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. मणिपुर की ओर से संजीत और बिदास ने एक एक विकेट लिए. कल मैच का दूसरा दिन है.
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…