Khelbihar.com

 पटना। राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में सोमवार को समाप्त हुए कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने गोवा पर पारी व 204 रनों की शानदार जीत हासिल की। इस जीत के बाद बिहार को सात अंक मिले। 

इस मैच में गोवा ने पहली पारी में 80 और दूसरी पारी में 155 रन बनाये। बिहार ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 439 रन बना कर घोषित की थी।कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार ने अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से तीन में जीत मिली है। चंडीगढ़ से उसे मात खानी पड़ी है।  

कूच बिहार ट्रॉफी में बिहार का अगला मैच मिजोरम के खिलाफ खड़गपुर के सेरसा स्टेडियम में 27 दिसंबर से खेला जायेगा। 

मैच के चौथे दिन बस औपचारिकता पूरी होनी थी। बिहार को जीत के लिए बस एक विकेट की दरकार थी जिसे अनुज राज ने पूरा कर दिया। अनुज राज ने शुभम तारी को बोल्ड किया और गोवा की दूसरी पारी में कल के स्कोर 140 रन में 15 रन और जोड़ कर 155 रनों पर सिमट गई और बिहार ने जीत हासिल कर ली। रुथविक 28 रन बना कर नाबाद रहे। 

इस मैच में बिहार की ओर से गेंदबाजी में अनुज राज ने कुल 7, सूरज राठौर ने 5, परमजीत ने 5, सूरज कश्यप ने दो, आमोद यादव ने 1 विकेट चटकाये। बल्लेबाजी में बिहार की ओर सरमन निगरोध ने शानदार 174 रन बनाये। इसके अलावा पीयूष कुमार सिंह (67 रन), आकाश राज (65 रन), निशित कुमार (44 रन), शशांक उपाध्याय (44 रन) ने अच्छी बैटिंग की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago