अररिया लीग:काली मंदिर क्रिकेट क्लब ने एसआर ब्लू को 186 रनों से हराया।

Khelbihar.com

Araria:अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 29 वा जिला क्रिकेट लीग मैच भागीरथी गंगा ट्रॉफी का आज छठा मैच काली मंदिर क्रिकेट क्लब और एसआर ब्लू के बीच खेला गया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया अपने कप्तान की इस निर्णय को सही साबित करते हुए उनके बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाएं

आज का यह मैच निर्धारित 30- 30 ओवरों का था जिसमें काली मंदिर क्रिकेट टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए उनकी टीम की ओर से अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अभिनव कुमार ने 56 रन अजीत ठाकुर ने 30 रन और देव झा ने 28 रन बनाए एसआर ब्लू की ओर से गेंदबाजी करते हुए अदनान, सिकंदर और नुरुल्लाह ने दो-दो विकेट लिए ‌।

248 रनों का पीछा करते हुए एसआर ब्लू की टीम ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और पूरी टीम 13 ओवर में मात्र 62 रन पर ऑल ऑउट हो गई मात्र एक ही बल्लेबाज दोहरे अंक में प्रवेश कर सकें वही काली मंदिर की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए सुदर्शन झा ने 6 विकेट लिए और अभिषेक कुमार ने तीन विकेट लिए। आज के मैच के निर्णायक स्टेट पैनल के मोहम्मद तनवीर आलम और जयप्रकाश गुप्ता थे स्कोरिंग का कार्य विक्की ने किया .

इस अवसर पर चेस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष सत्येंद्र नाथ शरण, जिला क्रिकेट संघ के सचिव ओम प्रकाश जयसवाल, अनिल राठौर, वकार अहमद, वार्ड पार्षद सुमित आनंद, त्रिलोचन झा, अमित सेनगुप्ता, चांद आजमी, नियाज अहमद ग्राउंड मैंन राजेश आदि मौजूद थे
कल का मैच जोकीहाट क्रिकेट क्लब और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब फोरबिसगंज के बीच होगा ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

5 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago