कटिहार लीग:-शतकवीर खालिद आलम के हरफनमौला प्रदर्शन से कटिहार स्पोर्टिंग क्लब जीती।

Khelbihar.Com

Katihar: स्व. रंजन यादव स्मृति कटिहार जिला क्रिकेट लीग डिवीजन ए सत्र 2019-20 के आज का मैच कटिहार स्पोर्टिंग क्लब बनाम एलाइंस क्रिकेट अकेडमी के बिच खेला गया! जिसमे कटिहार स्पोर्टिंग के कप्तान सूरज शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कटिहार स्पोर्टिंग ने 267/7 रन बनाये,खालिद आलम ने शानदार शतक 121 रन बनाये,अभिरुप सेनगुप्ता ने 40 रन बनाये,दर्शन चंद्रा ने नाबाद 52 रन बनाये जबकी एलाइंस अकादेमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष नायक ने 33/3 विकेट लिए!
शुभम सिंह 84/2 विकेट लिए,जबकी अब्दुस सलाम और ऋतिक ने 1-1 विकेट लिए

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एलाइंस क्रिकेट अकादेमी मात्र 137 रनो पे सिमट गयी !इस तरह कटिहार स्पोर्टिंग ने इस मैच को 140 रनो से जीत कर 2 अंक प्राप्त किये, विवेक शर्मा ने 46 रन बनाये,आशीष नायक ने 33 रन बनाये,
ऋतिक सिंह ने 14 रन बनाये,जबकि गेंदबाजी में कटिहार स्पोर्टिंग के खालिद आलम ने 12/4 विकेट लिये,दर्शन चंद्रा ने 10/2 विकेट लिए, बिमल कुमार ने 34/2 विकेट लिए

जबकी नेहाल और किशन ने 1-1 विकेट लिए
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कटिहार स्पोर्टिंग के खालिद आलम को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया

आज के मैच में निर्णायक की भूमिका दीप शिखर और दीपक जैसवाल ने निभाई! जबकि स्कोरर थे दीपक पोद्दार कटिहार जिला क्रिकेट संघ के संक्युक्त सचिव तौसीफ अखतर ने बताया के कल का मैच न्यू इंडिया क्रिकेट क्लब बनाम शांति भारती के बिच डी.एस.कॉलेज मैदान पर सुबह 9 बजे से खेला जायेगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago