कराटे

इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक को हरा डी ए वी टीचर कॉरपोरेट लीग के फाइनल में।

मुजफ्फरपुर 11 अप्रैल: जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अभय मेमोरियल टी 20 कॉरपोरेट लीग के पहले सेमी फाइनल में डी ए वी टीचर ने इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक को 8 विकेट से हरा कर फाइनल में जगह पक्की कर ली है।

आज एलएस कॉलेज के खेल मैदान में टॉस जीतकर इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के मैच में 19 ओवर में 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के तरफ से अविनाश ने 14 संदीप ने 18 शशांक ने 16 राजीव ने 10 एवं रतन ने 19 रनों का योग अपनी टीम के लिए दिया।
गेंदबाजी में टीचर के तरफ से दीपक कुमार सिंह ने दो ओम प्रकाश यादव ने दो निरंजन ने दो एस एम पांडे ने एक एवं इमरान ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी डीएवी टीचर ने 11 ओवर में ही 2 विकेट खोकर जीत के लिए 116 रन बना लिए डीएवी टीचर के तरफ से ओमप्रकाश ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 72 रन अपनी टीम के लिए बनाएं वही निरंजन ने 22 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।गेंदबाजी में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के तरफ से राजीव ने एक एवं रोशन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच डीएवी टीचर के ओम प्रकाश यादव को उनके शानदार 72 रन एवं 2 विकेट के लिए दिया गया।इस मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रोमी वर्मा थे।ऑनलाइन स्कोरर के भूमिका में कुमार आर्यन एवं मैनुअल स्कोरर विश्वजीत थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

8 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

16 hours ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

1 day ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago