मुजफ्फरपुर 11 अप्रैल: मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने गायत्री क्रिकेट क्लब को 105 रनों के बड़े अंतर से हराकर जिला क्रिकेट लीग के अगले चक्र में जगह बना लिया।
आज आरडीएस कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 32 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए जिसमें सत्यम अवस्थी ने 63 विवेक गौरव ने 28 रूपेश ने 24 रन बनाएं।गायत्री क्रिकेट क्लब के तरफ से कुणाल ने तीन आयुष ने एक विक्की ने दो नवनीत ने एक एवं रंजन ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी गायत्री क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 17 ओवर में 51 रन बनाकर ऑल आउट हो गई गायत्री क्रिकेट क्लब से एकमात्र बल्लेबाज शिवम श्रीवास्तव जी 14 रन बनाकर दहाई अंक में प्रवेश कर सके उनके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से रूपेश ने तीन निखिल ने तीन जाहिद ने दो कार्तिक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।इस मैच के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर के रूपेश को दिया गया।
अंपायर की भूमिका में सनी वर्मा एवं नितिन कुमार थे वही स्कोरर के रूप में आदित गौरव उपस्थित थे।कल का मैच प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी- आर डी एस कॉलेज।क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर बनाम चैंपियंस ब्लू क्रिकेट एकेडमी- एल एस कॉलेज मैदान।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…