कराटे

आरा क्रिकेट एकेडमी बना भोजपुर जिला जूनियर क्रिकेट लीग चैंपियन।

भोजपुर 11 अप्रैल : भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020- 21 के जूनियर डिवीजन के फाइनल मैच में आज आरा क्रिकेट अकादमी बी और राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गयाl आज मैच का उद्घाटन बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री यशवंत सिंह एवं बिहार क्रिकेट संघ के पदाधिकारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया l

आज टॉस जीता राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान ने और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लियाl राइजिंग स्टार की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही और शुरुआती झटकों के बाद वह उबर नहीं पाईlपूरे 100 रनों पर ही ऑल आउट हो गई lराइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमृत 19 एवं गुलफाम ने 13 रनों का योगदान किया lआरा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए महेश्वर और शिवम ने 4- 4 विकेट प्राप्त किए l

100 रनों के जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरा क्रिकेट अकादमी की टीम ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया और टीम को अगले सत्र के लिए ए डिवीजन में क्वालिफाई कराया lआरा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजय ने 29 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि पीयूष ने 28 रनों का योगदान दिया राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए रितेश ने 3 विकेट प्राप्त किएl

आज मैच के निर्णायक लक्ष्य मंथन एवं अग्निवेश जबकि स्कोरर की भूमिका में ओम मौजूद थे lमैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे, सचिव विनीत कुमार राय, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार संयुक्त सचिव आलोक कुमार ,वरीय खिलाड़ी वरुण राज ,आकाश कुमार मौजूद रहे पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट के चयनकर्ता सुमित कुमार भी मैदान में मौजूद रहेl

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

8 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago