क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग के फाइनल में

मुजफ्फरपुर : डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हरा कर क्रिकेट एकेडमी फाइनल में पहुंचीं। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के अपने दूसरे मैच में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए.

निर्धारित 40 ओवर के मैच में 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 132 रन बनाए जिसमें खालिद ने 52,अमन ने 33 एवं अभिषेक ने 16 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रणधीर ने 4, अमृतेष ने 3,नमन,मोहित एवं अभिनव ने एक एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी ने 29 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए 136 रन बना लिए।क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 40, प्रियांशु ने 13, अतुल्य प्रियंकर ने 10, हृतिक ने नाबाद 19 एवं मोहित ने नाबाद 14 रन बनाए।गेंदबाजी में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से देवांग ने 2, अमन ने 2, एवं अभिषेक ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी के रणधीर दुबे को दिया गया।आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सन्नी वर्मा एवं रवि कुमार थे वही स्कोरर आर्यन एवं राज कुमार थे।कल का मैच: भारती क्लब बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago