कराटे

अंतर राज्य आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता का ख़िताब बिहार और झारखंड ने जीता

पटना : बिक्रमगंज में संपन्न अंतर राज्य आमंत्रण कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब बिहार और झारखंड ने जीता। महिला फाइनल में बिहार ने पश्चिम बंगाल को 52-50 से रोमांचक मुकाबले में हराकर यह उपलब्धि हासिल की।

पुरुष वर्ग में झारखंड ने बिक्रमगंज की एकेडमी को 25-20 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बिहार की जीत में अनिता कुमारी ने अहम भूमिका निभाई और बेस्ट रेडर का पुरस्कार जीता। पश्चिम बंगाल की जरीना खातून ने बेस्ट डिफेंडर और दीपा रायदास अनुशासित खिलाड़ी बनीं। पुरुष में उज्ज्वल सर्वश्रेष्ठ रेडर, अंकित कुमार डिफेंडर और आरजू अख्तर सर्वश्रेष्ठ अनुशासित खिलाड़ी बने।

टैलेंट सर्च स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के तत्वावधान में संपन्न प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि काराकाट के पूर्व विधायक राजेश्वर राज ने कहा कि इस तरह आयोजन से होने से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी। टैलेंट एकेडमी के सीईओ धीरज कुमार ने कहा कि जल्द ही अन्य खेलों के आयोजन होंगे।उन्होंने प्रख्यात क्रिकेट कमेंटेटर सुरेश मिश्र को सम्मानित किया। इस अवसर पर श्रीनिवास सिंह, सुभाष सिंह मौजूद थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

12 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago