क्रिकेट संघ बिलासपुर के आदित्य,आकाशदीप और धनंजय का चयन छत्तीसगढ़ अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में

बिलासपुर : क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि बिलासपुर के लिए बहुत ही खुशी की बात है कि हमारे बिलासपुर से 3 खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चयन किया गया है ।छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित किए गए अंडर 16 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में किए गए खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं द्वारा सम्भावित 30 खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ अंडर 16 कैंप और सलेक्शन मैच के लिए चयन किया गया था।

जिसके पश्चात लगभग एक महीना स्किल कैंप लगाया गया उसके बाद टीम बनाकर हैदराबाद से प्रैक्टिस मैच और उसके पश्चात् विदर्भ टीम के साथ रायपुर में प्रैक्टिस मैच खेला गया।इन सब मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ता रितेश शुक्ला, परमजीत सिंह, महेंद्र तिवारी और विक्रम दुबे द्वारा छत्तीसगढ़ अंडर 16 टीम के लिए चयन किया गया।जिसमें बिलासपुर के तीन खिलाड़ी हैं आदित्य श्रीवास्तव, आकाशदीप सिंह और धनंजय नायक का चयन किया गया है जिसमें धनंजय नायक छत्तीसगढ़ अंडर 16 के उप- कप्तान बनाए गए हैं।छत्तीसगढ़ अंडर 16 टीम का मैच 1 दिसंबर 2022 से प्रारंभ होगा और छत्तीसगढ़ के सभी मैचेस बड़ोदरा में खेला जाएगा ।

छत्तीसगढ़ अपना पहला मैच 1 दिसंबर को गुजरात के मध्य खेलने उतरेगी दूसरा मैच 6 दिसंबर को हैदराबाद के मध्य खेला जाएगा तीसरा मैच 11 दिसंबर को मेघालय के साथ खेला जाएगा चौथा मैच 16 दिसंबर को बिहार के मध्य खेला जाएगा और अंतिम लीग मैच 21 दिसंबर को दिल्ली के साथ खेलने उतरेगी।

चयनित तीनो खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में चयन होने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया ,सचिव विंटेश अग्रवाल , अनुराग बाजपाई,देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, नारायण आवाती,राजेश शुक्ला ,कमल घोष ,टी साई कुमार, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , राजुल जाजोदिया, भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, प्रवीण कुमार,फिरोज अली, अभिषेक सिंह, अभ्युदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, अभिनव शर्मा,शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा और सोनल वैष्णव ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago