• जगदीश नंदन सिंह मेमोरियल शिवहर जिला क्रिकेट लीग 2022-23 के आठवें मैच में नेशनल क्रिकेट क्लब ने यंग स्टार क्रिकेट क्लब को 65 रनों से हराया।
  • नेशनल क्रिकेट क्लब के इमरान ज़फ़र बने मैं ऑफ द मैच।

पटना : आज सुबह टॉस जीतकर यंग स्टार क्रिकेट क्लब के कैप्टन आदित्य ने नेशनल क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया । नेशनल क्रिकेट क्लब ने 27.3 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से इमरान ज़फ़र ने 56 एवं रेयाज आलम ने 36 रनों की पारियां खेली। यंग स्टार क्रिकेट क्लब की तरफ से प्रिंस ने 6 ओवर की गेंदबाजी में 22 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किया।

180 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23.5 ओवर में 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से रोहित ने 3 एवं राजू शेख ने 2 विकेट प्राप्त किया । नेशनल क्रिकेट क्लब ने लीग स्टेज का अपना पहला मैच 65 रनों से जीत लिया।

नेशनल क्रिकेट क्लब की तरफ से 53 गेंदों पर 56 रन बनाने एवं गेंदबाजी के दौरान 2 विकेट लेने वाले ऑलराउंडर इमरान ज़फ़र को आज के मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार श्री नवाब उच्च विद्यालय के शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार द्वारा प्रदान किया गया ।

आज के मैच में अंपायरिंग प्रिंस सिंह एवं धीरज कुमार ने की । ऑनलाइन स्कोरिंग कमलेश और पुष्प शेखर द्वारा की गयी।
कल इस लीग का नवमां मैच यंग स्टार क्रिकेट क्लब एवं संत प्रेम भिक्षु क्रिकेट क्लब के बीच सुबह दस बजे से खेला जाएगा।

सचिव नवीन कुमार ने बताया कि जल्द हीं जूनियर डिविजन का फिक्सर जारी किया जाएगा। साथ हीं जिला महिला टीम के चयन हेतु ओपेन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago