मोतिहारी : ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गाँधी मैदान मोतिहारी के ग्राउंड-1 पर चल रहे स्व. सत्यदेव प्रसाद मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग(पू.च.) के मैच में डे लाइट क्रिकेट क्लब रघुनाथपुर ने फेनहारा क्रिकेट क्लब को 42 रन से पराजित कर दिया।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी डे लाइट क्रिकेट क्लब रघुनाथपुर की टीम ने “मैन ऑफ द मैच” हिमांशु के नाबाद 80,नितेश के 16 और प्रशांत के 18 रन की पारी के बदौलत 25 ओवर में 171/6 रन का स्कोर खड़ा कर दिया।फेनहारा क्रिकेट क्लब के गेंदबाज अमन ने 2 तथा सोनू व रितेश ने 1-1 विकेट लिया।एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी फेनहारा क्रिकेट क्लब शुरुआती झटकों से उबर नही पाई और 25 ओवर में 129/7 रन ही बना सकी।टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अमन 30,मोनाजिर 28,आदित्य 23 और ऋषि परासर ने 19 रन बनाए।”मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार वी.के.एस.स्पोर्ट्स एकेडमी पटना के सौजन्य से दिया गया।
मैच में अम्पायर की भूमिका में बीसीए एलीट पैनल ग्रेड लेवल ए के वेदप्रकाश और डिस्ट्रिक्ट एलीट पैनल के बी.जमा.सिद्दकी ने निभाया वही स्कोरर की भूमिका में अर्जुन कुमार रहे।मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि कल का मुकाबला रामजानिया क्रिकेट एकेडमी पकड़ीदयाल और सरदार पटेल घोड़ासहन क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।
मौके पर ईस्ट चम्पारण डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन,राजीव कुमार चौबे,आशुतोष देवकुलियार,फैसल गनी इत्यादि की उपस्थिति रही।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…