कराटे

बीसीसीआई ऑब्जर्वर के समक्ष बीसीए सचिव ने संघ के हित में रखी अपनी बात।

पटना। आज राजधानी पटना के होटल मौर्या में बीसीसीआई द्वारा गठित पर्यवेक्षक कमेटी के चेयरमैन और बीसीसीआई के संयुक्त सचिव देवाजित सैकिया ने बीसीए में चल रही घमासान को लेकर बीसीए और जिला संघ से जुड़े पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों से अलग-अलग मिलें और गंभीरतापूर्वक सभी की बातों को भी सुना ।

इस कड़ी में बिहार क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित सचिव अमित कुमार ने प्रमाणित तथ्यों के साथ लगभग 2 घंटे तक विभिन्न तथ्यों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बीसीसीआई पर्यवेक्षक सह संयुक्त सचिव देवाजित सैकिया के समक्ष अपनी बातों को मजबूती के साथ प्रस्तुत किया और बिहार क्रिकेट की अस्मिता के साथ-साथ खेल और खिलाड़ियों के हित में न्याय संगत कार्रवाई करने का आग्रह किया और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष रूप से आग्रह किया।

जिला संघ के प्रतिनिधि ओम प्रकाश जयसवाल ने बीसीए सचिव अमित कुमार के साथ मौजूद थें और पर्यवेक्षक के समक्ष सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया तथ्यों का जिक्र करते हुए जिला संघ और बिहार क्रिकेट संघ के हित में कोई ठोस कदम उठाने का आग्रह किया ताकि खिलाड़ियों का भला हो सके।
जिस पर बीसीसीआई पर्यवेक्षक सह संयुक्त सचिव बीसीसीआई ने बीसीए सचिव अमित कुमार को सकारात्मक जवाब देते हो यह आश्वस्त किया है कि विभिन्न तथ्यों को मैं बीसीसीआई के सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करूंगा और बहुत जल्द जो भी निर्णय होगा वो निश्चित रूप से बीसीसीआई खेल और खिलाड़ियों के साथ- साथ बिहार क्रिकेट संघ के हित में फैसला देगी और बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट को लेकर बीसीसीआई ठोस कदम।

इस मौके पर बीसीए अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह, संयुक्त सचिव प्रिया कुमारी, खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और परबत्ता के माननीय विधायक डॉ. संजीव कुमार, बीसीएल कन्वेंनर ओमप्रकाश तिवारी, बीसीए के पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, अरवल जिला क्रिकेट संघ के सचिव योशिता पटवर्धन , बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक सह प्रवक्ता कृष्णा पटेल, अनंत कुमार सहित अन्य लोगों ने अपनी – अपनी बात बीसीसीआई पर्यवेक्षक के समक्ष प्रस्तुत किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

14 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago