सीएयू की एपेक्स कॉउन्सिल की चतुर्थ बैठक सम्पन्न,जिला स्तर क्रिकेट में करेंगे सुधार

Khelbihar.com

Deharadoon: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड की Apex Council की चतुर्थ बैठक का आयोजन दिनांक 11 . 02 . 2020 व 12 . 02 . 2020 तक IDA Hotel के बोर्ड रूम में कि गयी ।

जिसमें Apex Council के सदस्यों द्वारा विस्तार पूर्वक प्रदेश में क्रिकेट के सुधार हेतु चर्चा कि गयी – कमेटी द्वारा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव के चुनाव हेतु प्रक्रिया मार्च के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण किये जाने हेतु निर्णय लिया गया । चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सहसचिव को सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया जाना तय किया गया है ।

कमेटी द्वारा सभी जिला स्तर से किकट में सुधार किये जाने हेतु जिला से सुझाव / प्रस्ताव माँगे जायेगे । क्रिकेट ट्रेनिग सेन्टर / किकेट अकादमी हेतु स्थान चयनित करने हेतु निर्णय लिये गये साथ ही प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा दिये जाने हेतु अम्पायर , कोच , स्कोर तथा अन्य स्पोर्ट स्टाफ के स्तर में सुधार हेतु कार्यशाला आयोजित किये जाने हेत चर्चा कि गई ।

कमेटी द्वारा AGM की बैठक मार्च में कराये जाने की सहमति प्रदान कि गयी । कमेटी द्वारा विजी ट्रॉफी आयोजित किये जाने हेतु चर्चा कि गई । टीमों के प्रदर्शन पर चर्चा की गयी तथा यह निर्णय लिया गया है की सारे चयनकर्ता एवं कोच को पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा ।

Apex कमेटी द्वारा उत्तराखण्ड महिला U23 टीम के क्वाटर फाइनल में प्रवेश किये जाने पर सराहना की गयी । यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यालय की स्थाई व्यवस्था दिनांक 20 फरवरी 2020 तक 02 / 01 कन्वेन्ट रोड़ , देहरादून में करा दी जायेगी ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

7 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

8 hours ago