बिहार के क्रिकेटरों को स्पांसरशिप देगा डीएलसीएल,पटना में ट्रायल 15 मार्च को

Khelbihar.com

Patna: दिल्ली में लगातार वर्ष 2010 से क्रिकेट जगत में टूर्नामेंट आयोजित करने वाली संस्था डीएलसीएल(DLCL)अब बिहार सहित विभिन्न राज्यों के ग़रीब व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को स्पांसरशिप देगा जिसके लिए बिहार के राजधानी पटना में इसका ट्रायल 15मार्च को लिया जाएगा।ट्रायल स्थान: अंशुल क्रिकेट एकेडमी, पटना

डीएलसीएल के संस्थापक श्री गणेश दत्त ने खेलबिहार. कॉम न्यूज़ को जानकारी देते हुए आगे बताया कि डीएलसीएल के द्वारा खिलाड़ियों के लिए सभी क्रिकेट एक्यूपमेंट का उत्पादन शुरू किया गया है ताकि डीएलसीएल लीग खेलने वाले ग़रीब व उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रति वर्ष आसानी से स्पांसरशिप दिया जा सके साथ ही अन्य मेहनती खिलाड़ियों को कम क़ीमतों पर बेहतर समान उपलब्ध कराया जा सकें।

किसे मिला है अब तक स्पॉन्सरशिप:-

उन्होंने आगे बताया कि वर्ष 2019 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उत्तरप्रदेश के खिलाड़ी रूशील पांडेय को डीएलसीएल ने 50000 नक़द इनाम व एक वर्ष का फ़ुल स्पांसरशिप दिया है। बेगूसराय के रहने वाले और झारखंड की ओर से खेलने वाले सत्या सेतु को बेहतर प्रदर्शन करने पर डीएलसीएल ने उन्हें भी फ़ुल स्पांसरशिप दिया है।

राजस्थान के युवा खिलाड़ी रोहित कुमार भाटिया को डीएलसीएल ने स्पांसरशिप दिया है। इसके अलावा कई अन्य खिलाड़ी हैं जिसे डीएलसीएल प्रति वर्ष उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए स्टायपेंड प्रदान करतीं है।

गणेश दत्त ने अपनी भावना को प्रकट करते हुए बताया कि वह बिहार के उन खिलाड़ियों को स्पांसरशिप करना चाहते है जो खिलाड़ी डीएलसीएल लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा, साथ ही कुछ ग़रीब व मेधावी खिलाड़ियों को भी फ़ुल स्पांसरशिप किया जाएगा। बिहार के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 15 मार्च को अंशुल क्रिकेट एकेडमी, पटना में आयोजित किया जाएगा ज्यादा जानकरी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करे:-9718753188, 911147243796,

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

7 hours ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

11 hours ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

1 day ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

1 day ago

अररिया के अमन राज का BCA के 57 खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट में चयन ,

अररिया:  जिला क्रिकेट संघ के प्रतिभावान क्रिकेटर अमन राज को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।…

4 days ago

Bihar Cricket Association ने चयन ट्रायल के लिए 22 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की

पटना : बिहार क्रिकेट संघ (BCA) ने पूर्व में बिहार का बीसीसीआई/राज्य स्तर पर प्रतिनिधित्व…

4 days ago