कराटे

क्रिकेट खिलाड़ी बीसीए(BCA)एवं बीसीएल(BCL)के आयोजनकर्ता पर करेंगे 420 का केस,देखें

पटना 8 मई : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन इस कोरोना महामारी में भी अपने ही राज्य के क्रिकेट खिलाड़ियों पर ध्यान नही दे रही है और खिलाड़ियों अब आर्थिक तंगी आकर बिहार क्रिकेट पर 420 का केस तक दर्ज करने की बाते करने लगे है।

सूत्रों से मिली ख़बर के अनुसार बिहार के रणजी खिलाड़ियों सहित कुछ अन्य राज्यस्तरीय खिलाड़ियों ने इस कोरोना महामारी में आर्थिक तंगी आकर बीसीए के खिलाफ मोर्चा खोलने जा रहा है। क्योकि पिछले दो साल से खिलाड़ियों को मैच फ़ी,टीए,डीए नही दिया गया है और ऊपर से इस कोरोना महामारी ने खिलाड़ियो के परिवार की तकलीफे भी बढ़ा दी है।।

सूत्रों ने बताया कि आज बिहार के कुछ खिलाड़ियो ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार(CAB) के सचिव आदित्य प्रकाश वर्मा को पत्र लिख मदद की गुहार लगाई है। जिसमे खिलाड़ियों ने लिखा”आदित्य सर अब आप ही हमारे परिवार को बचा सकते है क्योकि बिहार क्रिकेट संघ के पदाधिकारीयों से कुछ भी भला नही होने वाला है जो संघ पिछले दो साल से खिलाड़ियों को मैच फी टीए डीए नही दिला सका है उससे क्या उम्मीद करे ।

हद तो तब हो गई जब बिहार क्रिकेट लीग का भी पैसा अभी तक नही मिला है । कोरोना महामारी के कारण हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति बदतर हो चुकी है । बीसीए अध्यक्ष खुद करोड़ो के बंगले मे रहते है जो कार्यवाहक सचिव है बड़े होटेलियर है लेकिन बिहार के खिलाड़ियों का पैसा देने मे या दिलाने मे इनकी कोई भी मंशा नही है ।

खिलाड़ियों ने आदित्य वर्मा को अगले लिखा” हम सभी खिलाड़ी बिहार सरकार के प्रशासनिक अधिकारी प्रत्यय सर जी से भी जल्द मिल कर पैसा दिलाने की गुहार करेगें ।
अगर अगले सात दिनो मे बिहार क्रिकेट लीग का पैसा नही मिला तो हम सभी खिलाड़ी बीसीए तथा बीसीएल के आयोजन कर्ता लोगो पर 420 का केस दर्ज करेगें ।

इसपर जब खेलबिहार ने आदित्य वर्मा से पूछा कि क्या यह पत्र आपको मिला है और मिला तो आपने क्या कोई मदद की?

सीएबी सचिव आदित्य वर्मा ने बताया कि खिलाड़ियों का पत्र मिलते ही मैने बीसीसीआई के सचिव जय शाह को तथा बीसीसीआई के अन्य पदाधिकारीयों को मेल भेज कर अपना निवेदन कर दिया कि बीसीसीआई अविलम्ब बिहार क्रिकेट के खिलाड़ियों का पैसा रिलीज कर दे ।।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago