कराटे

बिहार के खिलाड़ियों के नाम इस्तेमाल कर भ्रम फैलाने वाले हो जाएं सावधान :- कृष्णा पटेल

PATNA 9 MAY: खेल में खिलाड़ियों के साथ खेल-खेलने वाले हो जाएं सावधान ।जी हाँ यह बातें बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया कमिटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने कही है।आपको बता दे कि बीते शनिवार 8 मई को एक ख़बर पूरे बिहार क्रिकेट में चर्चा बटोर रहा था कि अब बिहार के क्रिकेटर बीसीए के ख़िलाफ़ 420 का केस दर्ज करेंगे।

नही समझे? चलिए विस्तार से समझिए बिहार क्रिकेट संघ के मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अपने बयान में कहा है कि खेल में खिलाड़ियों के नाम का गलत इस्तेमाल कर उनके
भावनाओं के साथ खेल खेलने वाले सावधान हो जाएं।

आजकल कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से बिहार क्रिकेट संघ और बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी व कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद जी सहित संघ के सभी सदस्यों की छवि को धूमिल करने के लिए अपनी सारी हदें पार कर चुके हैं। “मुंह में राम, बगल में छुरी” के तर्ज पर कार्य करने में ख्याति प्राप्त करने वाले अब अपनी निचता का एक मिसाल पेश करते हुए बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाले व बीसीएल में टीम का हिस्सा रहने वाले कुछ क्रिकेटरों से फोनी वार्ता कर उनको मैच का फीस दिलाने का झांसा देकर दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया।

लेकिन खिलाड़ियों ने जो कुछ कहा उसको तोड़ -मरोड़ कर अपना शब्द देते हुए मीडिया के सामने परोसने का काम किया है जिसकी ख्याति इनको प्राप्त है।क्योंकि जिन- जिन खिलाड़ियों का नाम का जिक्र किया गया है वे सभी खिलाड़ी साजिशकर्ता का पर्दाफाश करते हुए बिहार क्रिकेट संघ को अपना लिखित बयान देते हुए कहा है कि जो भी बातें सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है वह पूरी तरह से बेबुनियाद है।

मैंने ऐसी कोई बात नहीं की जिसका जिक्र किया जा रहा है। हम सभी खिलाड़ी बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी , कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद सहित संघ के सभी सदस्यों में अपनी पूरी आस्था और विश्वास रखते हैं और इन सबों का आभारी हूं।

संयोजक कृष्णा पटेल ने कहा है कि मैं बिहार के तमाम क्रिकेटरों को आगाह कर देना चाहता हूं कि आप सब ऐसे साजिशकर्ताओं काशिकार ना बने, सावधान रहें और अपनी दूरी बनाए रखें। क्योंकि ऐसे चरित्र के लोग क्रिकेट जगत में किसी कोरोनावायरस से कम नहीं है।

मैं आपको बता देना चाहता हूं कि कल के हीं अखबार में प्रकाशित खबर है कि बीसीसीआई ने अभी तक खिलाड़ियों का मैच फीस का भुगतान नहीं किया है और जब मैस फीस बीसीसीआई भुगतान करेगी तो खिलाड़ियों के अकाउंट में सीधा चला जाएगा ।

ऐसे मामले में खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है और साजिशकर्ता को इतना हितैषी बनने की आवश्यकता नहीं है।
इसके लिए बीसीए के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, कार्यकारी सचिव कुमार अरविंद सहित सभी पदाधिकारीगण सक्षम हैं।

वहीं साजिशकर्ता के ऊपर हमला करते हुए कृष्णा पटेल ने कहा है कि बिहार के उदयीमान क्रिकेटरों के भविष्य के साथ खेलना बंद करें और सीधे-साधे खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित कर उनका नाम ना घसीटें।अगर इतना ही शौक है तो अपने बेटे का नाम का जिक्र क्यों नहीं किया ।
अब बिहार खेल जगत का हर आदमी आपके चरित्र से पूरी तरह वाकिफ हो चुका है। यहां तक की कुछ खिलाड़ी भी आप पर भद्दी-भद्दी टिप्पणियां करने लगे हैं जिसकी जानकारी बिहार के पूरे खेल जगत को मालूम है।कहीं ऐसा ना हो कि आने वाले दिनों में बिहार के खिलाड़ी जिनके के नामों का इस्तेमाल आप राजनीति साधने के लिए कर रहे हैं आपको खेल मैदान में प्रवेश करने पर भी अंकुश ना लगा दे।

इसलिए मेरा आग्रह है की जब बीसीसीआई ने बिहार क्रिकेट संघ को बिहार में क्रिकेट संचालित करने के लिए अधिकृत किया है तो बिहार क्रिकेट संघ बखूबी अपना कार्य कर रही है । इसमें बाधा उत्पन्न ना करें साथ ही साथ खिलाड़ियों को दिग्भ्रमित कर इस प्रकार के मामले में ना घसीटें और उनके भविष्य के साथ ना खेलें।

अब भी नही समझे आप तो चलिए और समझते है? कृष्णा पटेल ने पूरी ख़बर में किसे टारगेट कर कहा?

जनाब बीते कल एक ख़बर खेलबिहार न्यूज़ पर छपी थी जिसमे कुछ खिलाड़ियो द्वारा सीएबी सचिव अदित्य वर्मा को पत्र लिख मदद की गुहार की थी कि उनका मैच फ़ी,टीए,डीए अभी तक नही दिया गया न ही बीसीए द्वारा आयोजित बीसीएल का खिलाड़ियो का पैसा। जिसके बाद अदित्य वर्मा ने कहा था कि इस पत्र को मिलते ही मैंने बीसीसीआई सचिव सहित अन्य पदाधिकारी को मेल कर जल्द खिलाड़ियो को उनका मैच फ़ी देने की आग्रह किया है।

तो जनाब अब समझ ही गए होंगे कि बिना नाम लिए कृष्णा पटेल ने किसे सावधान रहने के लिए कहा?

 

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

4 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

23 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago