बीसीसीआई टूर्नामेंट में भाग लेने वाले बिहार के खिलाड़ियों का किया जा रहा भुगतान,जिसका भुगतान हुआ यहाँ संपर्क करे

PATNA 10 मई: बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों को पिछले दो साल से बीसीसीआई द्वारा उसके मैच फी नहीं दे रही थी ऐसी खबरे बार बार बिहार क्रिकेट जगत में उठाया जा रहा था आखिर कबतक बीसीसीआई बिहार क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले और बीसीसीआई की डोमेस्टिक क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उसका मैच फी देगी।

बिहार के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है की अब बीसीसीआई बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले और बीसीसीआई के घरेलु क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ियों का भुगतान कर रहा है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने इसकी जानकारी सोसल मीडिया फेसबुक पर भी शेयर किया है। जिसमे लिखा है कि” बिहार क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों को बीसीसीआई डॉमेस्टिक टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का भुगतान हो रहा है, जिन का भुगतान नहीं हो रहा है वह बीसीए कार्यालय के मनोज कुमार एवं एके चंदन से संपर्क करें।

इसके बारे में खेलबिहार द्वारा बीसीए जीएम क्रिकेट सुबीर मिश्रा से पूछे जाने पर पता चला कि” बीसीए लगातार इस पर बीसीसीआई से बात कर रही थी बीसीए द्वारा मांगे गए जानकारी को बीसीए अगस्त माह में ही भेज दिया था लेकिन कुछ कमी रह गयी थी जिसे एक बार फिर बीसीए उस जानकारी में सुधार कर बीसीसीआई को भेजा दिया था। जिसके बाद बीसीसीआई डोमेस्टिक टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों का पेमेंट/भुगतान सीधे खिलाड़ियों के बैंक खाते में कर रही है। जिन खिलाड़ियों का भुगतान अभी तक नहीं आया है वह बीसीए कार्यालय आदेश अनुसार बीसीए कार्यालय के मनोज कुमार एवं एके चंदन से संपर्क कर सकते है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago