मांकडिंग पर बने नए नियम रनआउट पर क्रिकेट के भगवन सचिन तेंदुलकर ने दिया बड़ा बयान ?

मुंबई 10 मार्च : कल बुधवार को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट के कुछ नियमों में बदलाव किया और इनमें से एक बदलाव मांकडिंग को लेकर भी हुआ। पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसका समर्थन किया है।

आपको बता दे की क्रिकेट जगत में इस तरीके से आउट करने पर काफी विवाद देखने को मिलता था लेकिन अब इससे मान्यता मिली गयी और यह रन आउट माना जाएगा। इससे पहले इसे नियम 41 के अंतर्गत लाया जाता था और तब इसे फेयर प्ले नहीं माना जाता था। हालांकि अब इसे नियम 38 में शामिल कर लिया गया है जो एक नॉर्मल रन आउट का नियम है।

सचिन ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा है कि” एमसीसी समिति द्वारा क्रिकेट में नए नियम पेश किए गए हैं और मैं उनमें से कुछ का काफी समर्थन करता हूं। पहला मांकडिंग से आउट होने को लेकर है। मैं इस तरह से आउट होने को ‘मांकडेड’ कहे जाने से हमेशा असहज था।

उन्होंने आगे कहा” मैं वास्तव में खुश हूं कि इसे बदलकर रन आउट कर दिया गया है। मेरे हिसाब से इसे हमेशा रन आउट होना चाहिए था। तो यह हम सभी के लिए एक अच्छी खबर है। मैं यह सब करने में सहज नहीं था लेकिन अब ऐसा नहीं हो।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago