पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर कनेरिया ने कहा” रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन को टीम इंडिया याद रखेंगी

करांची 10 मार्च: रविंद्र जडेजा ने मोहाली टेस्ट मैच के दूसरे दिन जबरदस्त बल्लेबाजी की और नाबाद 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली। जडेजा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल कर दिया पहली पारी में पांच विकेट वहीं दूसरी पारी में भी चार विकेट उन्होंने चटकाए। कुल मिलाकर जडेजा ने 9 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने मोहाली टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा के जबरदस्त ऑलराउंड परफॉर्मेंस को लेकर बयान दिया है जिसमे उन्होंने कहा है ” भारतीय टीम ने श्रीलंका को महज तीन दिनों के अंदर ही हरा दिया। सर रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन काफी लाजवाब रहा।

उन्होंने कहा” पिछले 2-3 सालों के दौरान उनके अंदर काफी सुधार हुआ है और तीनों ही डिपार्टमेंट में उनका परफॉर्मेंस हमेशा काफी अच्छा रहा है। अब उनके पास मैच्योरिटी और एक्सपीरियंस भी आ गया है।”

जडेजा ने दिखाया कि एक पारी कैसे बनाई जाती है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका तिहरा शतक सबसे बड़ा उदाहरण है। आप उनको गेम से बाहर ही नहीं रख सकते हैं। वो अपने इस परफॉर्मेंस को लम्बे समय तक याद रखेंगे।”

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Share
Published by
Khelbihar

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

6 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

8 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

9 hours ago