कराटे

अंशुल चैंपियंस कप अंडर -17 क्रिकेट टूर्नामेंट में घन की बरसात

पटना 24 मार्च: आगामी 11अप्रैल से अंशुल क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर प्रारंभ होने जा रहे अंशुल चैंपियंस ट्रॉफी अंडर -17 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता एवं उपविजेता टीम के सदस्यों के ऊपर धन की बरसात होगी।ये जानकारी मेजबान अंशुल वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन विनोद कुमार ने दी।उन्होंने कहा कि पिछले दो- तीन माह से राज्य भर में अंडर-17 आयु वर्ग के बच्चों के लिए कोई आयोजन नहीं हो रहा है।इसको ध्यान में रखते हुए हीं राजधानी में अंडर -17 आयु वर्ग के बच्चों को अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने के लिए इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

इस टूर्नामेंट के विजेता को 21 हजार व उपविजेता को 11 हजार रूपए की नकद राशि ट्रॉफी के साथ पुरस्कार स्वरुप प्रदान किया जाएगा।अंशुल क्रिकेट एकेडमी के एमडी राहुल सिंह ने कहा कि टूर्नामेंट के सभी मैच सरदार पटेल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तकीनीकी सहयोग से होंगे। नॉकआउट पद्धति में आयोजित टूर्नामेंट के सभी मैच 25-25 ओवर के होंगे। टूर्नामेंट में 32 टीम को प्रवेश दिया जाएगा ।सभी टीम के खिलाड़ी को अपना- अपना आधार कार्ड उम्र सत्यापन हेतु प्रस्तुत करना होगा।सभी मैच अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा में आयोजित होंगे।

प्रतिदिन मैन ऑफ द मैच कि पुरस्कार उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को प्रदान किया जाएगा।साथ हीं मैन ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर के साथ अन्य पुरस्कार भी फाइनल मैच समाप्ति उपरांत दिए जाएंगे।मैच में अंपायरों क द्वारा लिया गया निर्णय  सर्वमान्य होगा। टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु टीम प्रबंधन या खिलाड़ी अंशुल क्रिकेट एकेडमी नेउरा या सुमित स्पोर्ट्स ओल्ड बाइपास  में सम्पर्क कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु अमित कुमार से मो.8102519362 या 7070199483 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

54 minutes ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

20 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago