कैमूर 24 मार्च: कैमूर चैंपियंस ट्राफी अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का पाचवां मैच ए.बी.क्रिकेट एकेडमी,सासाराम और स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया के बीच स्थानीय खेल मैदान भभुआ में हुआ,जिसमें ए.बी. एकेडमी ने स्टार सी सी को आसान मुकाबले में 6 विकेट से पराजित किया।
सुबह स्टार सी सी के कप्तान तौफीक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और निर्धारित 20 ओवरो के मैच में शिवम 44 और नागेंद्र 11रन के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चल सका और पूरी टीम 19.4 ओवर में 116 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई ए.बी. एकेडमी के तरफ से सर्वजीत व अतुल ने 2-2 तथा विशाल, रौशन व ज्योतिष ने 1-1 विकेट हासिल
117 रन का लक्ष्य लेकर उतरी ए.बी.एकेडमी की टीम 16.4 ओवरो में 4 विकेट खोकर बल्लेबाज शिवम 39 और प्रिंस 36 रन के योगदान से जरूरी रन बना कर 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। स्टार के तरफ से युवराज ने 2 और अक्षय व अभिषेक ने 1-1, विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ए.बी.एकेडमी के शिवम को बिहार राज्य विजय हजारे टीम के खिलाडी़ शिवम सिंह ने प्रदान किया,अंपायरिंग राहुल चौबे और सौरव जायसवाल’ ने तथा स्कोरिंग सौरव कुमार ने किया।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…