कराटे

सरदार पटेल क्रिकेट अकादमी ने कुसुम राज मनियम कप पर जमाया कब्जा।

पटना 24 मार्च:  कुसुम राज मनीअम कप अंतर स्कूल अंडर -14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब सरदार पटेल स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज कर अपने नाम किया।आज खेले गए फाइनल मुकाबला में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने अंशुल क्रिकेट एकेडमी को 22 रनों से हराकर राखी पर अपना कब्जा जमा लिया यह सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी की लगातार दूसरी ट्रॉफी पर कब्जा है।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम के बाहरी परिसर में बुधवार को संपन्न इस टूर्नामेंट में सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया और 25 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन बनाये। विशाल ने दो चौका व 5 छक्कों की मदद से 40, सुल्तान ने सात चौकों व 1 छक्का की मदद से 48, दीपक ने दो चौकों की मदद से 13, रोहित ने दो चौका की मदद से 14 रन बनाये। अतिरिक्त से 30 रन बने। सौरभ ने 19 रन देकर दो विकेट, तक्षशिल ने 58 रन देकर दो , गौतम ने 14 रन देकर दो, अरुण ने 30 रन देकर 2 विकेट चटकाये। रन आउट 1 प्लेयर हुए।

जवाब में अंशुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 23.1 ओवर में 145 रनों पर ऑल आउट हो गई। अनमोल ने चार चौकों व 1 छक्का की मदद से 35, सिद्धार्थ ने सात चौकों की मदद से 29, अमन ने दो चौकों की मदद से 14 रन बनाये। अतिरिक्त से 30 रन बने। नैतिक ने 21 रन देकर 3, रोहित ने 10 रन देकर 2, कुमार शान ने 14 रन देकर दो, विकास ने 24 रन देकर 1 विकेट चटकाये। दो प्लेयर रन आउट हुए। नैतिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

खिलाड़ियों को वार्ड पार्षद इंद्रदीप चंद्रवंशी, अश्विनी शर्मा (मार्केटिंग हेड जीएनओआईटी), टर्निंग प्वायंट के एमडी विजय शर्मा और भाजपा पटना महानगर के संयोजक सुमित शर्मा ने पुरस्कृत किया।

टूर्नामेंट के हीरो

बेस्ट बैट्समैन : मंजीत (सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट बॉलर : अरुण (अंशुल क्रिकेट एकेडमी)
बेस्ट विकेटकीपर : रुद्रा (क्रिकेट एकेडमी ऑफ गुलजारबाग)
मैन ऑफ द टूर्नामेंट : हर्षित (अंशुल क्रिकेट एकेडमी)

फाइनल मैन ऑफ द मैच : नैतिक (सरदार पटेल क्रिकेट एकेडमी)

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago