लिटिल चैंप्स बना भोजपुर जिला जूनियर डिवीजन (सत्र 2019- 20) चैंपियन

भोजपुर 24 मार्च: भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जूनियर डिवीजन (2019 -20) के फाइनल मैच का उद्घाटन बिहार एथलेटिक संघ के उपाध्यक्ष यशवंत सिंह एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया |

आज के फाइनल मैच में लिटिल चैंप ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए |ओमप्रकाश ने सर्वाधिक नाबाद 77 रनों का योगदान किया |रितिक ने नाबाद 31 रन और ओपनर बल्लेबाज ललित ने 40 रनों का योगदान दिया| बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आशीष ने सर्वाधिक चार विकेट और विशाल ने दो विकेट प्राप्त किया |

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहिया क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम ने अभिषेक के नाबाद 63 रनों के बाद भी यह मैच 2 रनों से हार गई| बिहिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 28 रन ,अंकित ने 18 रन और सरबजीत ने 22 रनों का योगदान किया| लिटिल चैंप की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुलशन ने सर्वाधिक तीन विकेट, रोहित और रंजीत ने दो-दो विकेट ,तथा आर्यन और निशांत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया |आज के मैच के अंपायर राकेश एवं अग्निवेश थे |स्कोरिंग अमृतोश ने की |इसकी जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत कुमार राय( ज्ञानू) ने दी |

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

SMAT T20 : जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कांटे की टक्कर मुकाबले में बिहार को मिली हार

पटना, 20 नवंबर 2026: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी एलीट मुकाबले में बिहार को जम्मू-कश्मीर…

12 hours ago

सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का आगाज,दहियावां सीसी विजयी।

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सारण जिला सीनियर क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज…

13 hours ago

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

1 day ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

1 day ago