पटना 24 मार्च: बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित बिहार क्रिकेट लीग में आज का पहला मुकाबला दोपहर 2 बजे से भागलपुर बुल्स और अंगिका एवेंजर्स के बिच खेला गया। जिसमे भागलपुर बुल्स ने अंगिका एवेंजर्स को 44 रनो से पराजित कर सेमीफाइनल के लिए प्रवेश कर गई।
आज के मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर बुल्स की टीम कप्तान रहमतुल्लाह के नाबाद अर्धशतक 68 रन ,प्रशांत श्रीवास्त्व के 44 रन ,अंकित सिंह के 35 रन ,विकाश रंजन के 25 रन और एक्स्ट्रा 18 रनो के मदद से सिर्फ 3 विकेट खोकर 190 रनो का स्कोर बनाया। गेंदबाजी करते हुए अंगिका के सिर्फ राहुल कुमार को दो विकेट मिला।
जबाब में बल्लेबाजी करते हुए अंगिका एवेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सका। जिसमे सबसे ज्यादा रन सरफराज 27 रन ,अश्विनी कुमार 25 रन ,निक्कू नाबाद 19 रन बनाया। गेंदबाजी में भागलपुर के मुकेश कुमार को तीन ,शशि शेखर और प्रशांत को दो दो विकेट तथा प्रशांत कुमार सिंह और अमोद यादव को एक एक विकेट मिला।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…