सीवान 08 सितंबर : स्वामी विवेकानंद जी द्वारा 11 सितंबर 1893 में शिकागो, धर्म संसद में दिये गए ऐतिहासिक व्याख्यान के वर्षगांठ के अवसर पर आगामी शनिवार 11 सितंबर को क्रीड़ा भारती सीवान के द्वारा सीवान शहर में एक साइकिल रैली आयोजित की जाएगी।
उक्त जानकारी क्रीड़ा भारती सीवान के जिला मंत्री रोहित सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम के सफलता के लिए जिला के उपाध्यक्ष , अधिवक्ता राजीव रंजन राजू के अध्यक्षता में एक बैठक शहर के फतेहपुर में आयोजित कर के साईकिल रैली का रूट प्लान तैयार किया गया।
जिला मंत्री ने बताया कि साइकिल रैली 11 सितंबर, शनिवार को सुबह 6:00 बजे गाँधी मैदान, सीवान से निकलकर जे पी चौक- बबुनिया मोड़- फतेहपुर बाईपास- बी एल दास मोड़- हास्पीटल रोड़ होते हुए साधु सदन , फतेहपुर में समाप्त होगी।
बैठक में क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार, प्रांत आईटी प्रमुख रवि कुमार श्रीवास्तव, सारण प्रमंडल संयोजक डॉ सुधीर कुमार सिंह, प्रो. अवधेश शर्मा, इंदल कुमार, पंकज कुमार सिंह, श्रवण सिंह, राहुल कुमार, प्रवीण सिंह, चंदन कुमार दूबे सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थें।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…