कराटे

44वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैन्डबाल चैम्पियनशिप में बिहार टीम का नेतृत्व करेगी सीवान की बेटी खुश्बू

सीवान 08 सितंबर :हैन्डबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 8 सितंबर से 12सितंबर 2021तक उत्तरप्रदेश के बाबू के डी सिंह लखनऊ स्टेडियम में आयोजित 44 वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैन्डबाल चैम्पियनशिप में घोषित बिहार की 16सदस्यीय टीम में सीवान, मैरवा की 8 बेटियां शामिल की गई है, जिसमें रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशबू कुमारी को बिहार का कप्तान बनाया गया है। जबकी एकेडमी की खिलाड़ी चंदा कुमारी को उपकप्तान बनाया गया है ।

विदित हो कि बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा हिमेश्वर स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी मे 29 अगस्त 2021 को चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।इस प्रतियोगिता में मुंगेर,पटना,बेगुसराय,सारण,दरभंगा,शेखपुरा सहित सीवान की तीन दर्जन से अधिक खिलाड़ी शामिल हुई थी, जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 16 खिलाडियों का चयन किया गया था, जिसका प्रशिक्षण अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी नीरज कुमार ने दिया ।

सीवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया की 7 सितंबर के देर शाम अन्तिम रूप में बिहार राज्य हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकीशोर शर्मा की उपस्थिति में बिहार टीम की घोषणा की गई।बिहार टीम में मैरवा रानीलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की आठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो इस प्रकार है खुशबु कुमारी (कप्तान),चन्दा कुमारी(उपकप्तान),प्रियान्जली राय,सिन्धु कुमारी,रागिनी कुमारी,निभा कुमारी,गायत्री कुमारी,निशा कुमारी शामिल हैं ।पाठक ने बताया की यह टीम काफी सशक्त है और पदक की प्रबल दावेदार है ।

इन खिलाड़ियों के बिहार टीम में चयनीत होने पर क्रीड़ा भारती उत्तर बिहार प्रांत के प्रांत सह मंत्री नवीन सिंह परमार, सीवान जिला हैंडबॉल संघ के चेयरमैन डॉ शरद चौधरी,आई एम ए सीवान के अध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा,एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा,वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रामाजी चौधरी, सीवान जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष ईष्ट देव तिवारी,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे,संयुक्त सचिव मुनिब अंसारी,उमेशचंद्र श्रीवास्तव,रमेश कुमार सिंह,सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनायें दी है ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 hour ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

20 hours ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

3 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

3 days ago

49 रुपये में छात्राएं देखेंगी यूपी टी-20 का रोमांचक मैच

कानपुर 21 अगस्त: ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा…

4 days ago

माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाएगा: ज्ञानेश्वर गौतम (गवर्निंग काउंसिल के संयोजक, BCA)

पटना: बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करेगा।…

4 days ago