लखीसराय: जिला क्रिकेट लीग का 9वाँ मैच लखीसराय गाँधी मैदान में डी सी सी बरहिया और 11 स्टार फ्रेंड्स विध्यापीठ लखीसराय के बिच खेला गया जिसमे डी सी सी बरहिया ने टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
डी सी सी बरहिया 35 ओवर के मैंच में 20 ओवर खेलकर 119 रन पर ऑल आउट हो गई जिसमे प्रदूमण ने 17 बॉल खेल कर 6 चौकों की सहायता से सर्वाधिक 26रन बनाये, अभिराज ने 19 बॉल में 2 चौका एवं 2 छक्का की मदद से 23 रन बनाये, रोहीत ने 25 बॉल खेलकर 3 चौकों की सहायता से 15 रनों का योगदान दिया। इलेवेन स्टार फ्रेंड्स की ओर से अभिषेक ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 8 रन देकर 5 विकेट लिया, शिवम ने 4 ओवर में 40 रन देकर दो विकेट लिए,निशांत ने 2ओवर में 19रन देकर एक विकेट लिए.
जबाब में खेलने उतरी इलेवेन स्टार फ्रेंड्स विध्यापीठ लखीसराय की टीम 17.2 ओवर में 92 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे शुदर्शन ने 18बॉल खेल कर 3 छक्कों एवं 2 चौका की मदद से सर्बाधिक 32 रन बनाए, शिवम ने 26बॉल खेल कर 13 रनो का योगदान दिया शेष बल्लेबाज दहाई अंक भी पार नहीं कर पाये.
वहीं गेंदबाजी करते हुए डी सी सी बरहिया की ओर से शाहील ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 39रन देकर चार विकेट लिए, सुमित 5 ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए, अभिराज 2 ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिए इस तरह से डी सी सी बरहिया ने 27 रनो से मैच जीतकर अपने नाम किया।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…