पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: राजीव के शानदार शतक से एनवाईके सीसी विजयी

Patna: राजीव कुमार के नाबाद 110 रन की मदद से पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग के मैच में एनवाईकेसीसी ने हरक्यूलस सीसी पर 109 रन से जीत दर्ज की।

पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में एनआईओसी ग्राउंड फतुहा में खेले गए मैच में एनवाईकेसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। एनवाईकेसीसी के लिए राजीव कुमार नाबाद 110 रन और हर्ष राज के नाबाद 77 रन की मदद से 30 ओवर में बिना किसी नुकसान के 203 रन बनाए। राजीव कुमार व हर्ष राज द्वारा सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में इस सत्र की सबसे बड़ी साझेदारी रही।

जवाब में हरक्यूलस सीसी की पूरी टीम 22.2 ओवर में 94 रन पर ही ढेर हो गई। मैन आफ द मैच एनवाईकेसीसी के के राजीव कुमार को एलआईसीसी के डेवलप्मेंट इंचार्ज अरुण कुमार ने प्रदान किया।

संक्षिप्त स्कोर:

एनवाईकेसीसी: 30 ओवर में बिना किसी नुकसान के 203 रन, राजीव कुमार नाबाद 110 रन, हर्ष राज नाबाद 77 रन, अतिरिक्त 16

हरक्यूलस सीसी: 22.2 ओवर में 94 रन पर आलआउट, अयान आर्या 20, अनुराग लाल 19, संतोष कुमार शानू 17, विकेट, अमित बाबा 9/3, आकाश 1/3, राकिब अदनान 2/23

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

7 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

9 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

10 hours ago