वेस्ट चंपारण लीग में फजल और आदित्य के शतक से डानामिक क्रिकेट क्लब का शानदार जीत

बेतिया 22 मार्च: राम लखन सिंह यादव कॉलेज बेतिया के खेल प्रांगण में चल रहे पश्चिमी चंपारण जिला क्रिकेट लीग मे आज डायनामिक क्रिकेट क्लब और नेशनल क्लब क्रिकेट क्लब बरवत के बीच खेला गया डानामिक के बल्लेबाजों का जलवा रहा

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य और फैजल के शानदार शतकों की बदौलत 319 रनों का विशाल लक्ष्य दिया आदित्य ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 118 रन बनाए उनका बखूबी साथ निभाते हुए फैजल शाह ने 73 गेंदों में 112 रन का स्कोर खड़ा किया इनके आगे नेशनल क्रिकेट क्लब बरवत के गेंदबाजों की एक न चली नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिराज ने 3और आदित्य ने 2 विकेट लिया .

319 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 133 रनों पर सिमट गई नेशनल की ओर से बलेबाजी करते हुए आदित्य राज ने 33 उपेंद्र कुमार ने 28 रनों का योगदान दिया डानामिक क्लब की ओर से हिमांशु ने चार अरविंद ने तीन आयुष 2 और प्रभु ने -1 विकेट लिया जिसके बदौलत डायनामिक क्रिकेट क्लब 186 रनों के विशाल अंतर से मैच जीत लिया आदित्य को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago