मुज़फ्फ़रपुर लीग में सत्यम और सचिन ने शानदार शतक से क्रिकेट एकेडमी जूनियर की बड़ी जीत

मुजफ्फरपुर 22 मार्च:  मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट अकैडमी जूनियर ने पैरामाउंट क्रिकेट अकादमी को 231 रनों के भारी अंतर से हराया।

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने टॉस जीतकर निर्धारित 35 ओवर के मैच में 5 विकेट खोकर 319 रनों का विशाल योग खड़ा किया जिसमें सत्यम और सचिन ने शानदार शतक लगाए । सत्यम ने 118 और सचिन ने 100 रानो की पारी खेली महावीर ने 12 रन बनाए ।गेंदबाजी में पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी के उदय ने दो रितेश ने 1 जितेंद्र ने 1 जज्बी ने एक विकेट प्राप्त किए।

जवाब में खेलने उतरी पैरामाउंट क्रिकट एकेडमी की पूरी टीम 31 ओवर मैं 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पैरामाउंट क्रिकेट एकेडमी के तरफ से अरशद ने 32 एवं रितिक ने 23 रन बनाए।गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से कार्तिक ने 1 रूपेश ने 2 निखिल ने 1 सत्यम अवस्थी ने 2 महावीर ने 3 विकेट प्राप्त किए।
आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर के सत्यम को दिया गया।अंपायर के रूप में सचिन कुमार एवं नितिन कुमार उपस्थित थे।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

8 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

10 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

11 hours ago