बिहार आईपीएल में सीएसके कप्तान आदर्श राज की तूफानी पारी, एमआई के प्रणव शाश्वत, डीसी के आशीष और कप्तान विकास ने भी चमक बिखेरी।
पटना, सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल) के अलग-अलग आयु वर्ग में आज खेले गए मुकाबला में अंडर -17 आयु वर्ग के पहले मुकाबले में दरभंगा कैपिटल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
जिसमें दरभंगा कैपिटल के कप्तान विकास कुमार ने 44 गेंद पर 68 रन जब की आशीष कुमार ने मात्र 31 गेंद का सामना करते हुए 63 रनों की विस्फोटक पारी खेली।मुंगेर इंडियन के गेंदबाज निर्भय को सर्वाधिक दो सफलताएं हाथ लगी जबकि ऋषभ राज, धर्मांशु वैभव राठौर और अरनव को एक-एक विकेट से संतुष्ट होना पड़ा।
जवाब में मुंगेर इंडियन एस की पूरी टीम 68 रनों पर ढेर हो गई जिसमें दरभंगा के गेंदबाज प्रिंस और मोहम्मद अली ने तीन-तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया जबकि प्रत्युष ने एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाते हुए 153 रन की बड़ी अंतर से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं दुसरा मुकाबला अंडर- 13 आयु वर्ग में चंपारण सुपर किंग और दरभंगा कैपिटल के बीच खेला गया जिसमें दरभंगा कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 131 रन बनाए अरिजीत के लिए चंपारण सुपर किंग के सामने 132 रनों का लक्ष्य रखा।
दरभंगा कैपिटल के बल्लेबाज आयुष राज्य ने 29 जबकि आरव ने 25 रनों का योगदान दिया। जबकि चंपारण सुपर किंग के गेंदबाज कप्तान आदर्श राज और प्रत्यूष ने दो-दो बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया वहीं यशराज, साहिल और बिसेन ने एक एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंपारण सुपर किंग के कप्तान और सलामी बल्लेबाज आदर्श राज ने 36 गेंद में 15 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के के साथ 90 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जीत के लिए दिए गए 132 रनों के लक्ष्य को बौना साबित कर दिया और महज 10.5 ओवरों में दो विकेट खोकर 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की जिसमें प्रत्यूष रंजन ने भी 25 रनों का योगदान दिया।
तीसरा और अंतिम मुकाबला अंडर -13 आयु वर्ग का किंग्स इलेवन पटना मुंगेर इंडियन के बीच खेला गया। जिसमें किंग्स इलेवन पटना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने सभी विकेट खोकर महज 105 रन का स्कोर खड़ा किया और जीत के लिए मुंगेर इंडियन के सामने 106 रनों का लक्ष्य रखा। जिसमें समर्पण ने 20 रन और अरनव ने 11 रन की उपयोगी पारी खेली।
जबकि मुंगेर इंडियन के कप्तान आरव प्रकाश झा ने 3 विकेट, आर्यन राज ने दो जबकि शशांक और अचिंत्य तेजस ने एक-एक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर इंडियन के बाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज प्रणव शाश्वत ने 9 चौका के साथ 57 रनों की धैर्यपूर्ण आकर्षक पारी खेलते हुए मुंगेर इंडियन को 7 विकेट से जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जबकि एक छोर से शशांक शेखर ने 25 गेंद का सामना करते हुए महज 13 रन का योगदान दिया।
कल दिनांक 21 जून 2026 को प्रातः 7:30 बजे से अंडर -17 आयु वर्ग में राजगीर रॉयल्स बनाम कटिहार नाइट राइडर्स के बीच खेली जाएगी।
जबकि अंडर -13 आयु वर्ग में दूसरा मुकाबला गया टाइटंस और चंपारण सुपर किंग्स के बीच अपराह्न 11:30 बजे से खेली जाएगी।
वहीं तीसरा और अंतिम मुकाबला मुंगेर इंडियंस और कटिहार नाइट राइडर्स के बीच दोपहर 2:30 बजे से खेली जाएगी।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…