बिहार खेल न्यूज़

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में टीम C और टीम G जीती।

पटना : बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी और टीम जी ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।

*मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने टीम डी को 6 विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम डी ने 40 ओवर में 166 रन बनाए। टीम डी की ओर से शोभना साकेत ने 60 गेंदों में 39 रन, के.निष्ठा ने 50 गेंदों में 33 रन और वैदेही यादव ने 39 गेंदों में 23 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी की प्रीति कुमारी ने 8 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट, रूचि पाठक ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट और अर्चना कुमारी ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और खुसबू ने 1 विकेट हासिल किए।

167 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम सी ने 34.5 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम सी की ओर से सोन‍ी ठाकुर ने 47 गेंदों में नाबाद 41 रन, ममता कुमारी ने 58 गेंदों में 39 रन और खुशबू कुमारी ने नाबाद 55 गेंदों में 36 रन बनाए।  टीम डी की गेंदबाजी में अर्चना कुमारी ने 5 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट और नूतन सिंह और हेमा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

*वीडीसीएबीसीए क्रिकेट ग्राउंड, बिदुपुर, पटना में खेले गए मुकाबले में* बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम जी ने टीम एच को 102 रन से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम जी ने 40 ओवर में 8 विकेट पर 257 रन बनाए। टीम जी की ओर से शिखा सिंह ने 70 गेंदों में 65 रन, ममता रॉय ने 38 गेंदों में 46 रन और प्रीति कुमारी ने 39 गेंद में 41 रन बनाए। गेंदबाजी में बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम एच की दिव्या भारती ने 6 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट, तथा सौर्या, खुशी, पूजा, रूप, एकता और नंदिनी को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 टीम एच की टीम 31.3 ओवर में 155 रन पर सिमट गई। टीम एच की ओर से खुशी गुप्ता ने 53 गेंदों में 47 रन और आकांक्षा ने 56 गेंदों में 40 रन और कप्तान भाब्या ने 20 रन बनाए। वहीं टीम जी की गेंदबाजी में प्रिय, जिया और शिखा ने 2-2 विकेट हासिल किया तथा रोजी, सृष्टी और डॉली को 1-1 विकेट मिला।

बीसीए महिला सीनियर एवं अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में प्रभावी प्रदर्शन किया।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

20 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

2 days ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

3 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

5 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

5 days ago