भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्व० रणधीर वर्मा अंतर जिला सुपर लीग अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता ।
दूसरे दिन के खेल में दरभंगा की टीम ने 90 ओवर में अपने 9 विकेट खोकर 350 रन का लक्ष्य खड़ा किया । और 142 रन से बढ़त ले लिया । बल्लेबाजी में भाषवान ने 109 रन , अभिषेक ने 96 रन और जयशंकर ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया । रेस्ट का सेंट्रल जोन की ओर से गेंदबाजी में आर्यन ने 5 विकेट सुमन ने तीन विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करनी उतरी रेस्ट ऑफ ऑफ सेन्ट्रल जॉन कि टीम अपनी दूसरी पारी में 32.4 ओवर में 125 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 17 रनों से मैच हार गई । गेंदबाजी में दरभंगा की ओर से अनिकेत अमित राज ने 7विकेट और आरव झा ने तीन विकेट चटकाए। इस तरह दरभंगा ने मैच को जीत लिया और 6 अंक हासिल किया।
मैच में अंपायरिंग की भूमिका में बीडीसीए पैनल के अंपायर शुभम कुमार व आशुतोष सिंहा थे। बीसीए के द्वारा नियुक्त स्कोरर शिवम कुमार और डिजिटल स्कोरर अंकित अमृत राज थे।अगला मैच गुरुवार को रेस्ट ऑफ सेन्ट्रल जॉन बनाम रेस्ट ऑफ अंगिका जॉन ।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…