कराटे

U-19 सुपर लीग: हैप्पी के पंजे में फंसा गोपालगंज, पाटलीपुत्रा ज़ोन के दो विकेट गिरे।

पटना: पटना के सादिसोपुर ग्राउंड में चल रहे U-19 आयु वर्ग के सुपर लीग मैच में गोपालगंज और रेस्ट ऑफ पाटलीपुत्रा ज़ोन के बीच खेले जा रहे दो दिवसीय मैच में गोपालगंज की टीम 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। रेस्ट ऑफ पाटलीपुत्रा ज़ोन के हैप्पी कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोपालगंज टीम के 5 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज टीम के सभी बल्लेबाज 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। गोपालगंज की ओर बल्लेबाजी करते हुए आरव आशीष 37 रन, प्रशांत कुमार 2 रन, अनिकेत, मेहँदी और शाश्वत शून्य पर, विशाल 42 रन, शुभम 47 रन, प्रवीण कुमार 36 रन, दिव्य प्रकाश 17 रन और सुजय शर्मा 15 रन बनकर आउट हुए। रेस्ट ऑफ पाटलीपुत्रा ज़ोन की ओर से हैप्पी कुमार ने 5 विकेट, सत्यम और अभिनव ने 2-2 विकेट तथा आयुष ने एक विकेट लिए।

जवाब में उतरी रेस्ट ऑफ पाटलीपुत्रा ज़ोन की टीम पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 121 रन बना चुकी है। रौनीत गिरि 9 रन तथा हर्ष राजपुर 16 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ओपनिंग करने आए श्रीमुख आठ गेंद में एक रन बनाकर चोटिल हो कर पवेलियन में वापस चले गए। पहले दिन के खेल की समाप्ति पर दीपेश कुमार गुप्ता 28 रन और अगस्त्या 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। गोपालगंज की ओर से सुजय और मेहंदी ने एक-एक विकेट लिए।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

5 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

24 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago