कराटे

हेलेंस को पराजित कर डीसीसी बना सीतमढ़ी जिला क्रिकेट लीग चैंपियन

सीतामढ़ी: जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आज दिनांक 20/03 /2022 को जानकी स्टेडियम में फाइनल मैच डी०सी०सी और हेलेंस के बीच खेला गया ।

जिसमे डी०सी०सी० के कप्तान मृत्युंजय कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 210 रनो का लक्ष्य रखा । जवाब में उतरी हेलेंस के कप्तान सत्यम कुमार की टीम 32.1ओवर में सभी विकेट खोकर 170 रन ही बना सकी । जिसमे डी०सी०सी० ने यह मुकाबला 39 रनो से जीत लिया ।

आज के मैच का उद्घाटन पूर्व अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि श्री हर किशोर राय पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी,एवं विसीस्ट अतिथि डा० रविंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया ।

आज के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डी०सी०सी० के अनिकेत कुमार को प्रदान किया गया । जिसमे उन्होंने बल्ले से 52 रन बनाए । मैन ऑफ द सीरीज साहेब अली ,बेस्ट बैट्समैन आदित्य,बेस्ट बॉलर राजेश कुमार झा को उनके प्रदर्शन के आधार पर घोषित किया गया ।

इस अवसर पर सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह ,स्कूल प्रतिनिधि अमित कुमार,पुपरी क्रिकेट क्लब के अतुल कुमार, सी०ई०ओ श्याम किशोर प्रसाद टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह कन्वेनर विवेक मिश्रा नीरज गोएंका ,अरविंद कुमार मौजूद थे । आज के मैच का अंपायर अमरेश कुमार झा एवं अक्षय कुमार तथा स्कोरर नंदनी । इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर जिला टीम का गठन किया गया । जो जिला की ओर से हीन ट्रॉफी में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

13 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

1 day ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

2 days ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago