मोतिहारी : ग्राउंड-2 पर हुए मुकाबले में पहले खेलते हुए चम्पारण चैंपियंस की टीम ने वरुण 76,साकिब जमाल खान 38,तेज अफसर के 36,नीलेश 31 और बसंत के 22 रन के बदौलत 34.4 ओवर में 251/10 रन का स्कोर बनाया।चम्पारण टाईगर्स के गेंदबाज विपिन व सकिबुल व आशुतोष ने 2-2 और दिलीप को 1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चम्पारण टाईगर्स की टीम ने कप्तान सकिबुल गनी के नाबाद 100 रन और यूसुफ नदीम व आशुतोष पांडेय के 51-51 रन के बदौलत 30.3 ओवर में 252/2 रन का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया चम्पारण चैंपियंस के गेंदबाज संदीप व वरुण को 1-1 विकेट मिला।मैच में अम्पायर की भूमिका डिस्ट्रिक्ट पैनल के प्रकाश रंजन सिंह व अमन कुमार ने निभाया जबकि स्कोरर की भूमिका चन्द्रभानु ने निभाया।
मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि होली व सब्बेवरात के चलते 19 मार्च को ग्राउंड-1 पर चम्पारण चैंपियंस व चम्पारण लायंस और ग्राउंड-2 पर के चम्पारण हीरोज व चम्पारण टाईगर्स के मैच जो स्थगित किये गए थे वे कल 21 मार्च को खेले जाएंगे। मौके पर चयनकर्ता सह वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा, शिवप्रकाश सिन्हा,संजय कुमार टुन्ना,प्रकाश रंजन,प्रीतेश रंजन(मीडिया प्रभारी),वरिष्ठ खिलाड़ी सुरेंद्र पांडेय, शैलेन्द्र मिश्र बाबा,राशिद जमाल खान,गुलाब खान,मो.हारून रशीद सहित खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।
Share this content:
पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…
रांची 25 अगस्त, 2026 : JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…
पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…
सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…
पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…