डार्क नाइट को हरा अल फतेह क्रिकेट क्लब किशनगंज जिला लीग बी डिवीजन के फाइनल में।

किशनगंज 15 मार्च :जिला क्रिकेट संघ के संघ द्वारा आयोजित जिला लीग 2019-20 के कुछ मैच करोना महामारी के वजह से लगे लॉकडाउन के कारण नहीं हो पाया था उन बचे हुए मैचों में से आज बी डिविजन का पहला सेमीफाइनल डार्क नाइट क्रिकेट क्लब बनाम अल फतेह किंग क्रिकेट क्लब के बीच 25 25 ओवरों का खेला गया।

जिसमें अल फतेह किंग क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए जिसमें सोनू ने धुआंधार पारी खेलते हुए 72 गेंदों पर 145 रन बनाए वहीं अमन ने 34 रनों का योगदान दिया वहीं डार्क नाइट की ओर से गेंदबाजी करते हुए बलविंदर ने तीन विकेट एवं अबू ओसामा ने 3 विकेट हासिल किए.

221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डार्क नाइट क्रिकेट क्लब 23.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन ही बना सकी जिसमें बलविंदर ने 41 रन एवं शरीफ ने 30 रनों का योगदान दिया वहीं अल फतेह क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए मार्शल ने 3 विकेट एवं सद्दाम ने 3 विकेट हासिल किए शानदार बल्लेबाजी 72 गेंदों में 145 रन बनाने वाले सोनू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के अंपायर थे कमरे आलम एवं सुलेमान स्कोरर आसिफ आलम ।संयोजक वीर रंजन।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago