कटिहार जिला बी डिवीज़न लीग में शरीफगंज क्रिकेट क्लब ने हेमकुंज क्रिकेट क्लब को पराजित किया

कटिहार 15 मार्च: राजेंद्र स्टेडियम के तत्वाधान में कटिहार जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी-डिवीजन जिला क्रिकेट लीग सत्र 2020-21में आज का मैच शरीफगंज क्रिकेट क्लब बनाम हेमकुंज क्रिकेट क्लब के बिच हुआ जिसमे हेमकुंज के कप्तान इब्राहिम आलम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए शरीफगंज के राकिब 34, रक़ीब 22, तौसीफ 21जबकी शादाब और राग़िब के 20-20 रनो की साहेता से 29.1ओवर में 194 रन बनाये। हेमकुंज के कप्तान इब्राहिम आलम ने 49/4 विकेट लिए वहीं छोटे लाल यादव ने 38/2 जबकी मानिक मंडल ने 33/2 विकेट लिए  .

195 रनो का पीछा करने उतरी हेमकुंज के बल्लेबाज सतपाल कुमार 51,प्रीतम 19 और कुणाल के 15 रनो की मदद से 26.1ओवर में 149 रन ही बना पाई और लक्ष्य से 45 रन दूर रही। शरीफगंज के राग़िब 13/3,राक़ीब 24/3,ललन 36/3 जबकी इस्लाम ने 35/1 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का इनाम राक़ीब को उनके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के लिए दिया गया.

मैच में निर्णायक की भूमिका बदरे आलम खान और हज़रत अली ने निभाई जबकी स्कोरिंग राजनारायण ने की।
कल ए-डिवीजन में एलाइंस क्रिकेट क्लब बनाम सन्नी क्रिकेट अकादेमी और बी-डिवीजन में राइजिंग स्टार बनाम सन्नी कोल्ट्स के बिच मुकाबला खेला जायेगा ये जानकारी जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा दी गयी।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

9 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

11 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

12 hours ago