किशनगंज स्ट्राइकर को पराजित कर ड्रीम 11 धरमगंज जिला क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में ।

किशनगंज : जिला क्रिकेट संघ किशनगंज द्वारा आयोजित जिला लीग सत्र 2021-22 का आज ए डिवीजन का पहला क्वार्टर फाइनल ड्रीम11 धरमगंज बनाम किशनगंज स्ट्राइकर के बीच 25-25 ओवरों का खेला गया जिसमें ड्रीम 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए जिसमें अनुराग जैन ने 31 रन विकास ने 27 रन मिलन बैध ने 26 रन राजा ने 25 रन अमित राय ने 23 रन एवं दुर्गेश तिवारी ने 18 रनों का योगदान दिया वही किशनगंज स्ट्राइकर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित ने 3 विकेट सद्दाम ने दो विकेट कोनेन ने 1 विकेट एवं अंकुर ने एक विकेट हासिल किया।

176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनगंज स्ट्राइकर 18 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 106 रन ही बना सकी जिसमें सन्नी ने 29 रन रोहित ने 23 रन मुशीर ने 16 रन एंव शमशेर ने 14 रनों का योगदान दिया वही ड्रीम11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिलन बैध ने पांच विकेट दुर्गेश तिवारी ने 3 विकेट विकास ने 1 विकेट एवं शिवम ने एक विकेट हासिल किया पांच विकेट एवं 26 रन बनाने वाले ड्रीम 11 के मिलन बैध को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया आज के अंपायर थे नवजैश प्रतीक एवं इरशादुल हक वही स्कोरर थे आसिफ आलम।कल बी डिविजन का सेमीफाइनल एस वाई सी सी जूनियर बनाम बालू बस्ती क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago