जहानाबाद जिला जूनियर क्रिकेट लीग में यंग बॉयज ने ऋषि इलेवन घोसी को 132 रनो से हराया

जहानाबाद : जिला क्रिकेट संघ के तत्वधान में अयोजित जूनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में यंग बॉयज ने ऋषि इलेवन घोसी को 132 रनो से दी शिकस्त।सुबह टॉस जीतकर यंग बॉयज के कप्तान अंकित ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए यंग बॉयज ने 35 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पे 281 रनो का स्कोर खड़ा किया ।यंग बॉयज के तरफ से सोनू यादव ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 92 रन बनाए , इनके अलावा शुभम समदर्शी ने 45 , सनी कुमार ने 29 , अंकित कुमार ने 24 और रोहित कुमार ने 22 रनो का योगदान दिया ।ऋषि इलेवन घोसी के तरफ से सत्यम देव ने 3 विकेट हासिल किया ।

282 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषि इलेवन घोसी की पूरी टीम 24.5 ओवरों में 149 रन बना के ऑल आउट हो गई ।ऋषि इलेवन घोसी के तरफ से गोलू यादव ने बेहतरीन अर्धशतक (62) जड़ा, इनके अलावा गणेश कुमार ने 22 और सत्यम देव ने 11 रनो का योगदान दिया।यंग बॉयज के तरफ से आयुष नंदन ने 3 विकेट हासिल किए, साथ ही पंकज और शुभम ने 2,2 विकेट हासिल किया ।सोनू कुमार को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला क्रिकेट संघ के सचिव श्री कंचन कुमार ने मैन ऑफ द मैच दिया ।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

बेतिया के सुमन कुमार यादव ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, बिहार का बढ़ाया मान

आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…

10 hours ago

देवघर जिला A डिवीज़न क्रिकेट : दीपक की नाबाद 184 रनों की विस्फोटक पारी से चैंपियंस इलेवन विजयी।

देवघर:  जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…

12 hours ago

ओम प्रकाश के शानदार प्रदर्शन से पटना प्रमंडल अंडर-17 टीम फाइनल में।

पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…

13 hours ago