कराटे

मुजफ्फरपुर अंडर -19 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (रेड) की धमाकेदार जीत।

मुजफ्फरपुर : आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी(रेड) ने जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

आज खेले गए मैच में जस्ट चैंपियन क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 27 ओवर में 63 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें देव कुमार ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन्होंने 13 रन बनाकर दहाई अंक में प्रवेश किया इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं पहुंच पाए।गेंदबाजी में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी(रेड) के तरफ से अनमोल ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 15 रन देकर चार महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की वहीं अभिनव राजपूत ने दो अमृतांशु ने दो एवं नितिन यादव ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

जवाब में खेलने उतरी पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी रेड ने 4 ओवर में ही बिना कोई विकेट खोए जीत के लिए 64 रन बना लिए जिसमें बल्लेबाजी करते हुए निशांत ने नाबाद 49 एवं हरिओम ने नाबाद 8 रनों की पारी खेली।आज के मैन ऑफ द मैच पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी (रेड) के तेज गेंदबाज अनमोल को दिया गया।

आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर सचिन कुमार एवम मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका आदित्य गौरव ने निभाई।

Share this content:

Khelbihar

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Recent Posts

पटना में पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ,बिहार की खेलमंत्री श्रेयसी सिंह ने किया उद्धघाटन।

पटना। अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी, पटना में आज पीआईआर क्रिकेट एकेडमी का भव्य शुभारंभ बिहार सरकार…

3 hours ago

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन का स्पेशल जनरल मीटिंग (SGM) संपन्न,देखें ख़बर

रांची 25 अगस्त, 2026 :  JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, धुर्वा, रांची में हुई स्पेशल जनरल…

22 hours ago

बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा मौका” STCL” का रजिस्ट्रेशन व ट्रायल फ्री, देखें

पटना : बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को नई पहचान देने आ रहा है सैल्यूट तिरंगा…

1 day ago

सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ के चुनाव संपन्न,सतीश कुमार बने सचिव।

सीतामढ़ी। जानकी स्टेडियम, डुमरा में रविवार को सीतामढ़ी जिला भारोत्तोलन संघ का 2026–2030 सत्र के…

2 days ago

BCA ने शुरु रणजी ट्रॉफी के लिए तैयारी,खिलाड़ियों के लिए कैंप कि हुई शुरुआत।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से सीनियर रणजी टीम की तैयारियों को लेकर…

4 days ago

24 अगस्त से इंडिपेंडेंस कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आगाज

पटना। शहर के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलने जा…

4 days ago