दिल्ली फुटबॉल के अध्यक्ष शाजी प्रभकरण को शनिवार के दिन अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन का जनरल सचिव बनाया गया है। शाजी लंबे समय से भारतीय फुटबॉल में प्रशासनिक पद पर हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने की संभावना पहले से ही थी। एआईएफएफ की नई कमेटी ने उन्हें यह मौका दिया है, जिसके अध्यक्ष कल्याण चौबे हैं।
कल्याण चौबे की अध्यक्षता में नई कमेटी की पहली बैठक में शाजी प्रभकरण को यह जिम्मेदारी दी गई है। चौबे ने ही शाजी का नाम सचिव के रूप में प्रस्तावित किया और सभी सदस्यों ने उनके नाम पर मुहर लगाई। शाजी प्रभकरण उन लोगों के अगुआ थे, जिन्होंने ओआईएफएफ की कार्यशैली में बदलाव की मांग की थी।
हालांकि, उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा और कल्याण चौबे अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी बाईचुंग भूटिया को हराया। एआईएफएफ के 85 साल के इतिहास में कल्याण पहले अध्यक्ष हैं, जो पहले फुटबॉल खिलाड़ी थे। उनसे पहले कोई भी पूर्व खिलाड़ी संघ का अध्यक्ष नहीं बना था।
कल्याण चौबे ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा “सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार यह पहला मौका है, जब छह पूर्व खिलाड़ी समिति का हिस्सा हैं। हमें साथ में काम करने की जरूरत है और भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने में हमारे व्यक्तिगत चीजें आगे नहीं आनी चाहिए। अनुशासन ही सफलता की कुंजी है और हमें तय समयसीमा को लेकर जिम्मेदार रहना होगा।”
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…