पटना : भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के सवाल पर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस भारतीय टीम में कोई भी फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर नहीं है और परिस्थितियों के हिसाब से ही फैसला लिया जाता है कि किसे खेलना है और किसे नहीं खेलना है।
दरअसल पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हुए मुकाबले में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। उनकी जगह पर दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया था। इस पर कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस ने हैरानी जताई थी।टीम में कोई भी फर्स्ट च्वॉइस विकेटकीपर नहीं है।
हम कंडीशंस और विरोधी टीम को ध्यान में रखते हुए अपनी प्लेइंग इलेवन बनाते हैं। हर एक कंडीशन के लिए कोई फर्स्ट च्वॉइस इलेवन नहीं है। उस दिन पाकिस्तान के खिलाफ हमें लगा कि दिनेश कार्तिक हमारे लिए सही विकल्प थे। हालांकि किसी को भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाना आसान नहीं होता है लेकिन हम अपनी बेस्ट इलेवन ही मैदान में उतारना चाहते हैं। हमारी टीम में ये क्लचर है कि हमारे पास बेस्ट 15 हैं और कोई भी खेल सकता है।
आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में हुए मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। हालांकि उस मुकाबले में भी पाकिस्तानी गेंदबाजों ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी और जमकर मुकाबला किया था। अब सुपर-4 में दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसमें जीतने वाली टीम के फाइनल में जाने के आसार बढ़ जाएंगे।
Share this content:
आगरा (उत्तर प्रदेश), 18-19 नवंबर 2026। पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया निवासी होनहार पहलवान सुमन…
देवघर: जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे ए डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट के…
पटना, 19 नवंबर 2026 : महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफी एलीट में गुरुवार को खेले गए…
पटना, 19 नवंबर 2026: विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 एलीट मुकाबले के पहले दिन गुरुवार को…
पटना। राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र प्रमंडल (पटना डिवीजन) की टीम…
हाजीपुर: धुरंधर कप U-14 लीग मुकाबले में BIOC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Turf Arena…